गाज़ियाबाद: बंद मकान में हुई लाखों की चोरी का 8 घंटे के भीतर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में शातिर चोर ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। मात्र 8 घंटे के अंदर ही एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए के आभूषण बरामद कर लिए हैं।