प्रयागराज: माहे मोहर्रम के दौरान अटाला की मेहंदी में हजारों लोगों ने दिया कंधा पुराने शहर में या अली या हुसैन की गूंज
कर्बला के शहीदों की याद में मनाए जा रहे हैं माहे मोहर्रम पर हर तरफ मातम- मजलिस-मेहंदी-आलम और ताजिया उठाए जा रहे हैं,शहर के ज्यादातर मोहल्लों में हुसैन जिंदाबाद या अली की गूंज सुनाई दे रही है,हर तरफ इस्लामी झंडे बैनर पोस्टर से पूरा इलाका भरा नजर आ रहा है,देर रात को अटला की मेहंदी उठाई गई लकड़ी की नक्काशी और फूलों से सजी मेहंदी को हजारो लोगों ने कंधा दिया है।