प्रयागराज: गंगा - यमुना का जलस्तर बढ़ने से विभिन्न निर्माण कार्य सहित बनाए जा रहे निर्माणाधीन पुल का काम हुआ प्रभावित
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है,जिसके चलते महाकुंभ 2025 के तहत विभिन्न निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं,दिव्य तथा भव्य महाकुंभ के तहत संगम तट के आसपास कई निर्माण कार्य किया जा रहे हैं,जबकि बढ़ते जलस्तर के चलते निर्माणाधीन पुल का कार्य भी प्रभावित हो रहा है जबकि जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है,जिससे कार्य में तेजी लाया जा सके।