आरा: सरना गांव में ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था रोज़ी कमाने, लौट आया करंट… बुझ गया 30 साल का चिराग,“भगवान हो, हम बोलत बानी… उठ जा”
Arrah, Bhojpur | Jan 7, 2026 शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडेश्वर गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश कुमार तुरहा की बिजली करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सरना पंचायत भवन परिसर में लगे ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान हुआ, जहां वे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रिटर्निंग करंट आ गया और वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।