पताही अंचल कार्यालय का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, चार घंटे तक चली जांच पताही अंचल कार्यालय का सोमवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने अंचल कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, वित्तीय अभिलेखों तथा राजस्व से संबंधित फाइलों की गहन जांच-पड़ताल की।