मांगरौल: मांगरोल रामगढ़ रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | May 17, 2025 मांगरोल रामगढ़ रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल सूत्रों व परिजनों के अनुसार गुरुदेव पुत्र रामदयाल निवासी बिसलाई रामगढ़ जा रहा था तभी बाइक गड्डे में अनियंत्रित होकर फिसल गई।