अररिया: अररिया में शराबबंदी की सख्ती के बावजूद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 76.5 लीटर विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार
अररिया नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गैयारी गांव में छापेमारी कर बिक्री के इरादे से रखी गई 76.5 लीटर विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि, मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।