मऊगंज: तिवरिगवा गांव में मोटर पंप बनाते समय करंट लगने से मैकेनिक की मौत, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
Mauganj, Rewa | Jan 14, 2026 लौर थाना क्षेत्र के तिवरिगवा गांव मे समर्शियल मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से मैकेनिक की मौत हो गई।जिस परिवार के यहां मोटर बनाने मैकेनिक गया था उसी परिवार के लोग मैकेनिक को जिंदा समझ कर सिविल अस्पताल मऊगंज लेकर पहुंचे पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वह परिवार अस्पताल में छोड़कर उसे भाग निकले। मृतक के परिजनो को काफी समय बाद जानकारी हुई।