लाडपुरा: कोटा बुंदी मार्ग पर शराब के नशे में मोटरसाइकिल फिसलने से युवक हुआ घायल, एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Ladpura, Kota | Feb 16, 2026 कोटा बुंदी मार्ग पर शराब के नशे में मोटरसाइकिल फिसलने से हुई दुर्घटना में बाइक सवार सोनू भील गम्भीर घायल हो गया जिसको गम्भीर हालत में एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इमरजेंसी वार्ड में उपचार चल रहा है। घायल युवक की मां ने सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे बताया कि उनके पुत्र सोनू ने शराब पी रखी थी शराब के नशे में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गयी।