बिजावर में बाजना रोड स्थित कार्यक्रम में बिजावर विधायक राजेश बबलू शुक्ला की उपस्थिति में महिंद्रा टेक्टर्स के नवीनतम ट्रैक्टर मॉडल का लॉन्च किया गया। शुक्रवार की दोपहर करीब 3:30 बजे कार्यक्रम में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि देवी सिंह यादव को महिंद्रा ट्रैक्टर का सबसे बड़ा विक्रेता बनने पर सम्मानित किया गया।