कोतवाली बागपत क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी संजय ने मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बागपत बडौत रोड पर पाइप की दुकान है। एक युवक पाइप देखने के लिए आया। आरोप है कि युवक ने उसे बातों में लगाया और दूसरे युवक ने गल्ले से लगभग 45 हजार रुपये चोरी कर ले गया। उन्होंने कोतवाली बागपत पुलिस को घटना की जानकारी दी।