पारु थाना क्षेत्र अंतर्गत बृहस्पतिवार करीब 10:00 बजे दामोदरपुर गांव के महादलित बस्ती में संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत। वही सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है मृतक की पहचान श्यामलाल माझी उम्र लगभग 36 वर्ष के रूप में बताया गया है।