बांसडीह: आपायल ग्राम सभा स्थित एक पोखरे में अज्ञात कारणों से मरी लाखों रुपये की मछलियां
सुखपुरा थाना क्षेत्र के आप पायल ग्राम सभा में स्थित एक पोखर में अज्ञात कारणों से लाखों रुपए की मछलियां मर गई। घटना की जानकारी होते ही बुधवार की सुबह पोखरे पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तथा मरी हुई मछलियों की हालत देख अवाक रह गए। मछलियों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।