बिश्रामपुर: रामनवमी को लेकर रेहला और विश्रामपुर में एसडीपीओ के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
रामनवमी पूजा को लेकर विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने को लेकर सोमवार की तकरीबन शाम छः बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी कर रहे थे। फ्लैग मार्च में एसडीपीओ के अलावे पुलिस इंस्पेक्टर रामाशीष पासवान,विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ शामिल थे।