मोकामा: मोकामा में आंधी-तूफान से घर पर गिरा ताड़ का पेड़, दीवार टूटी, कोई हताहत नहीं
Mokameh, Patna | Mar 28, 2026 मोकामा के धौरानी टोला वार्ड नंबर 17 में बीती रात लगभग 12 बजे तेज आंधी और बारिश के कारण एक ताड़ का पेड़ टूटकर एक छत पर आ गिरा, जिसके कारण छत पर लगी दीवार टूट गई। गनीमत यह रही कि छत सुरक्षित रह गया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना की जानकारी शनिवार को सूत्रों से सुबह लगभग 8 बजे प्राप्त हुई।।