रामपुर: सोमवार को जिलाधिकारी जोगेन्द्र सिंह ने तहसील सदर का वार्षिक निरीक्षण किया
Rampur, Rampur | Mar 24, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील सदर का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था सन्तोषजनक पायी गयी। जिलाधिकारी ने तहसील में स्थित पार्क में वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।