सहरसा जिले में स्थित जामिया दारेख दीजा लिलबनात की जानिब से एक भव्य जलसा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सहरसा बस्ती स्थित अली रोड मैदान में आयोजित होगा। जलसे का आयोजन आगामी सोमवार को किया जाएगा, जिसकी तैयारियाँ ज़ोर-शोर से पूरी की जा रही हैं।इस भव्य जलसे में भारी तादाद में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।