शाहनगर: शाहनगर क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया कजलियों का पर्व, विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया कजलियों का विसर्जन
हम आपको बता दें कि सुख सम्द्धी, स्नेह प्रेम और हरियाली का प्रतीक कजलियां पर्व शाहनगर क्षेत्र भर में हर्षोल्लास से मनाया गया, बुजुर्गों के अनुसार यह हरियाली फसल उन्नति का प्रतीक है जिसको लेकर परंपरा अनुसार सावन पूर्णमासी के दूसरे दिन आज 20 अगस्त को विधि विधान से पूजा अर्चना कर महिलाये जन बच्चे से बांस की टोकरी में उगी कजलियों को विसर्जन के लिए निकली