कर्वी: छीबों गांव में महिला को मारकर फांसी पर लटकाने का मायका पक्ष के लोगों ने लगाया आरोप, पुलिस ने शव का कराया पीएम
राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव में घटना बीती रात्रि की है। जहां 26 वर्षीय महिला काजल देवी को मार कर पति ने फांसी में लटका दिया और सूचना मायका पक्ष को जानकारी दी गई और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का शुक्रवार को पीएम कराया है। मायका पक्ष ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जमीन में हिस्सा लेने को लेकर मारपीट करता था पति।