आंदर: भरटोलीया गांव में लगी आग आधा दर्जन झोपड़ीनुमा घर जलकर हुई राख अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर पाया गया काबू
Andar, Siwan | May 22, 2024 असांव थाना क्षेत्र के भरटोलिया गांव में बुधवार को अचानक आग लग गई। जिसमें आधा दर्जन झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई है। आग की सूचना समाजसेवी हेमंत सिंह ने असांव थाना की पुलिस को दी।जिसके बाद असांव थानाध्यक्ष रवि कुमार के आदेश पर आंदर, रघुनाथपुर,मैरवा थाना की तीन अग्निशमन वाहन पहुँचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।