सुल्तानपुर: समरथपुर का काली माता मंदिर श्रद्धा का प्रतीक बना, सुबह-शाम गूंजते हैं जयकारे, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है
सुलतानपुर के धनपतगंज विकास खंड अंतर्गत समरथपुर ग्राम पंचायत में स्थित प्राचीन काली माता मंदिर इन दिनों जिले में श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। ग्रामीणों की आस्था और श्रद्धा का यह केंद्र प्रतिदिन सैकड़ों भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। मंदिर में हर सुबह और शाम नियमित पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है