ग्वालियर गिर्द: गोलीबारी में घायल डाल सिंह की मौत, परिजनों ने सीएसपी पर हमलावरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया
गिरगांव में मंगलवार को हुई गोलीबारी में घायल हुए किसान डालसिंह गुर्जर ने आखिरकार देररात दमतोड़ दिया उसके सिर में गोली लगी थी हमले का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगा है परिजनों का कहना है की सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने पूर्व में भी हमलावरों द्वारा की गई मारपीट को लेकर आरोपी पक्ष का समर्थन किया था सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं गांव में तनाव व्याप्त है