ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में रफ्तार का कहर: ट्रक रोकने उतरे युवक की पहियों तले कुचलकर मौत
ग्वालियर में तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर सामने आया है। मंगलवार रात 10 बजे पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रायरू पेट्रोल पंप के सामने एक कार चालक ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वह खुद उसी ट्रक के पहियों के नीचे आ गया। इस दर्दनाक हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।