बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड तहसील निरीक्षण में बलिया डीएम ने बंद कमरे, शौचालय, बार भवन को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश
बलिया: बलिया डीएम मंगल प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बेल्थरारोड तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम पूरी तरह से एक्शन में दिखे। शाम 4 बजे तहसील पर पहुंचते ही एसडीएम शरद चौधरी ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। औपचारिक वार्ता के बाद डीएम ने तहसील के सभी बंद कमरों, शौचालय, रजिस्ट्री कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, निर्वाचन समेत सभी कार्यालयों के अभिलेखों एवं रख रखाव