खेरागढ़: खेरागढ़ में तेज रफ्तार कैंटर दुकान में घुसा, चार युवक गंभीर रूप से घायल
Kheragarh, Agra | Mar 29, 2026 खेरागढ़ के कागरौल रोड स्थित मंडी समिति के सामने रविवार दोपहर करीब 3 बजे तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोखा दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चार युवक उछलकर गहरे नाले में गिर गए। हादसे में रामू कुशवाह (30), कृष्णा कुशवाह (26), सनी (15) और हरी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।