आज 6 फरवरी शाम 6 बजे जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के आलमपुर, टेमागांव, डोलरिया, बरूड़घाट, भादूगांव, अंधेरीखेड़ा, पीलियाखाल तथा फाइल वार्ड में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 39 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1340 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किये।