पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया पुलिस ने 9,300 लीटर विदेशी शराब और 12,750 लीटर देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिले के के० नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि गुड्डू कुमार यादव, अपने घर में शराब छुपाकर रखा हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस पदाधिकारी पुलिस दल के साथ जब गुड्डू कुमार यादव के घर पहुँचे तो पुलिस दल को देखकर एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।