भागलपुर के वार्ड नंबर 13 के परबत्ती स्थित रंजीत गोप लेन में बने पियाऊ को लेकर चल रहे विवाद के बीच जांच के लिए पहुंची टीम के सामने स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद रंजीत मंडल का जोरदार विरोध किया। मोहल्ले के महिला-पुरुषों ने एक सुर में कहा कि पियाऊ सही जगह पर बना है और इससे किसी को कोई आपत्ति नही है।