हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक स्पा सेंटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर चौबीसी गांव के पास स्थित स्पा सेंटर को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी थी। बुधवार करीब 3 बजे गांव के लोगों ने स्पा सेंटर के बाहर एकत्र होकर इसे बंद करने की मांग की।