मांगरौल: गुजरावनी गांव में श्वानों के हमले से गाय का बछड़ा घायल, ग्रामीणों ने बारिश में किया प्राथमिक उपचार और भेजा अस्पताल
Mangrol, Baran | Jul 18, 2025 मांगरोल तहसील क्षेत्र के गुजरावनी गांव में आवारा श्वानों के हमले से गाय का बछड़ा घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बारिश के बीच श्वानों के चंगुल से बछड़े की जान बचाई व प्राथमिक उपचार कर बड़ा गांव स्थित पक्षी पक्षी अस्पताल में सूचना दी। सूचना के बाद चिकित्सालय की टीम यहां पहुंची व बछड़े उपचार के लिए ले जाया गया।