कटनी जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की कमी के कारण किसान अपनी धान नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों को मंडी में धान पहुंचाने के बाद भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद पंजीकृत किसान सुबह से ही धान लेकर बिक्री करने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं, तो वही सिहुड़ी के धान खरीदी केंद्र में बारदाना की कमी देखी जा रही है।