इसुआपुर: इसुआपुर सिसवां पुरब टोला में विद्युत स्पर्शघात से पूर्व मुखिया के पुत्र की मौत
Ishupur, Saran | Sep 14, 2025 इसुआपुर थानाक्षेत्र के सिसवां पुरबटोला में पूर्व मुखिया पुत्र की विधुत स्पर्शघात से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने रविवार की दोपहर बारह बजे जानकारी दिया कि पूर्व मुखिया राजदेव राय के 22 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार की विधुत स्पर्शघात से मौत हुई है।