आरा: ज्ञानचक गांव में घर के आगे खेलते समय टंकी में गिरने से 18 माह के शिशु की हुई मौत, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
Arrah, Bhojpur | May 10, 2025 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के ज्ञानचक गांव स्थित घर के आगे शनिवार दोपहर 2:00 बजे खेलने के दौरान पानी के टंकी में गिरने से चंदन कुमार के 18 माह के पुत्र सूर्यवंश कुमार की मौत हो गई मौत के बाद परिजना बच्चा लेकर पहुंचे आरा सदर अस्पताल जहां डॉक्टर है मृत्यु घोषित कर दिया।