कांगड़ा: कांगड़ा में एसएचओ ने वॉलिंटियर्स को रोड सेफ्टी, नशे से दूर रहने और साइबर क्राइम से बचने की दी सलाह
Kangra, Kangra | Oct 26, 2024 राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमानाबाद में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का पांचवा दिन था और शनिवार काे स्वयंसेवियाें द्वारा अब्दुल्लापुर गांव के शिव मंदिर की साफ-सफाई की गई। शनिवार काे 2 बजकर 30 पर कैंप मे रिसोर्स पर्सन के रूप में कांगड़ा पुलिस थाना के प्रभारी संजीव कुमार पहुंचे ।