कांगड़ा: कांगड़ा में प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बास्केटबॉल वूमेन चैंपियनशिप का आगाज, एसडीएम रहे मुख्य अतिथि
Kangra, Kangra | Oct 25, 2024 नगर परिषद मैदान में आज शुक्रवार काे 2 बज कर 30 मिनट पर दाे दिवसीय हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटर कालेज बास्केटबाल वूमैन चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस माैके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने बताैर मुख्यातिथि शिरकत की। कालेज के प्राचार्य डा. बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यातिथि काे शाल व टाेपी देकर सम्मानित किया।