मंदसौर: महाशिवरात्रि कल, भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, तैयारी में जूटा प्रशासन
महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन कल पशुपतिनाथ मंदिर में होंगे। आज से मंदिर परिसर को सजाने का कार्य किया जा रहा है। कल की व्यवस्था और कार्यक्रम को लेकर आज पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति की बैठक, मंदिर के बैठक हाल में आयोजित की गई। बैठक में विधायक विपिन जैन, कलेक्टर दिलीप यादव, एसपी, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।