डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने यूजीसी कानून को लेकर एक बार फिर करारा हमला बोला है। यह वीडियो चौकियां में आयोजित बुद्ध प्रतिमा स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार की शाम 4 बजे का है जो मंगलवार को खूब सुर्ख़ियों में है। पूर्व विधायक ने कहा कि यूजीसी को लागू करने की मांग को लेकर हमने लंबे समय से लड़ाई लड़ी।