मुरादाबाद: रात के अंधेरे में ई-कचरा जलने से फैल रहा प्रदूषण, तड़प उठे लोग, हवा में घोल रहे जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सर्दीयों का मौसम आते ही ई-कचरा जलाकर वातावरण को दूषित करने वाले माफियाओं का गैंग सक्रिय हो गया है। रात होते ही अंधेरे का फायदा उठाकर खाली पड़े खेतों में माफिया खुलेआम ई-कचरा जला रहें है। जिससे प्रदूषण फैल रहा है, और घातक बीमारियां लोगों के घर पर दस्तक दे रही हैं। मोटी रकम कमाने के लालच में डूबे ई-कचरा माफियाओ को किसी की जिंदगी की परवाह नहीं है।