मझोली: बाजार प्लांट के पास मामूली विवाद में युवक से मारपीट, मझौली पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच जारी
बाजार प्लांट के पास रहने वाले अनिल साहू ने मझौली थाने में रिपोर्ट लिखाई कि वह ऑटो चलाने एवं बर्तन फ्री लगाने का काम करता है शनिवार दोपहर 1:30 बजे वह बाजार प्लांट में खंबे के पास बैठकर भागीरथ साहू से ऑटो की बुकिंग यह के बारे में चर्चा कर रहा था इसी दौरान ऑटो में बैठे भल्लू साहू ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी मामले की शिकायत मझौली थाने में की गई।