गड़हनी नगर पंचायत सहित पूरे प्रखंड के कई गांवों में संत रविदास जी की मूर्ति रखकर पूजा अर्चना की गई। साथ ही भक्तों ने संत रविदास जी के बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर बिचली पट्टी गड़हनी में नाटक मंच का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रतिनिधि,राजद नेता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने फीता काट कर किया और कहा कि संत रविदास जी एक बड़े विचारक थे।