कासगंज: नए डीएम के औचक निरीक्षण में कलेक्ट्रेट में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जगह-जगह गुटखों की मिली पीक
सोमवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। डीएम के निरीक्षण में कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालयों से गायब मिले। साथ ही कार्यालयों के भीतर अभिलेखों का रखरखाव भी ठीक तरह से नहीं मिला। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के कई स्थानों पर गुटखो की पीक मिली। कलेक्ट्रेट के कर्मियों के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।