गोविंदगढ़: भाजपा की गंगा प्रवाह यात्रा का गोविंदगढ़ के शीतल कट पर भव्य स्वागत, विकास और राष्ट्रभक्ति का मिला संगम
भारतीय जनता पार्टी की गंगा प्रवाह यात्रा ने शनिवार शाम 5 बजे रामगढ़ क्षेत्र में उत्साह और उमंग का अनूठा माहौल पैदा कर दिया। यात्रा के रामगढ़ विधानसभा में पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने शीतल टोल प्लाज़ा पर स्वागत किया।