जोगता थाना अंतर्गत बेलदारिया मे पिस्तौल की नोक पर पीएनजी कंपनी के अधिकारी से 40,000 रुपये की लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मौके से पुलिस ने ज़िंदा बम भी बरामद किया है। बताते चले कि पीएनजी कंपनी के अधिकारी कतरास की तरफ़ से आ रहे थे। अपराधी बाइक छोड़कर भाग निकले है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।