चकाई: प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से की गई सरस्वती पूजा
Chakai, Jamui | Feb 3, 2025 विद्या दायनि, वीणा वादिनि मां शारदे की आराधना सोमवार को 12 बजे चकाई प्रखंड के अलग-अलग जगह पर धूमधाम और श्रद्धा भाव से की गई। शिक्षण संस्थानों से लेकर विभिन्न चौक-चौराहे और गली-मुहल्ले में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। बसबुटी, नारगी, मड़वा, बसमता, घुठीया, कठवरा आदि गांव में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया.