कोंडागांव: कोंडागांव जंगल में कूप कटाई के बाद रखे लकड़ी चट्टे में लगी आग, SDO और रेंजर ने मिलकर 3 घंटे तक बुझाई आग
एक तरफ जहां कोंडागांव वन मंडल के वन मैदानी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे हुए हैं,वहीं इसी बीच शुक्रवार की सुबह कोंडागांव के नारंगी वन परिक्षेत्र में चल रहे कूप कटाई के बाद रखे हुए रखे हुए चट्टे में अचानक आग लग गई।सूचना पर SDO व रेंजर स्वयं ही मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेट कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुड़ गए। जिन्हे मशक्कत करनी पड़ी।