रामपुर मनिहारान में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मोहल्ला इकराम स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।