प्रखंड के चांदसर गांव में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 मार्च से होगा जिसकी सारी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। भागवत कथा के प्रथम दिन 10 मार्च को सुबह 8 बजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिनमें 551 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल होगी जो सुकलचख सुंदर नदी में जाकर जल भरकर कथा स्थल पहुंचेगी।