भीलवाड़ा: राजनेट परियोजना में कार्यरत कार्मिकों ने वेतन वृद्धि व शोषण को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग की राजनेट परियोजना के अंतर्गत कार्यरत नेटवर्क सपोर्ट इंजीनियर और नेटवर्क फील्ड इंजीनियरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार दोपहर कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर संयुक्त निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, जिला कार्यालय भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपा।