हाथरस: मुरसान के गांव कोरना में डीजे पर डांस के दौरान तमंचे से हुई हर्ष फायरिंग, दो को लगे छर्रे, जिला अस्पताल में उपचार जारी
मुरसान थाना क्षेत्र के गांव कोरना में बुधवार रात 11:30 बजे के लगभग डीजे पर डांस के दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी गई जिससे कि पास में ही खड़े दो लोगों के छर्रे लग गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए अचानक से हुई फायरिंग से शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई फिलहाल इस मामले की शिकायत अभी किसी के द्वारा नहीं की गई है!