खानपुर कस्बे में नगर पालिका सफाई कर्मी वेतन पीएफ की मांग को लेकर आज शनिवार को दोपहर 3 बजे हड़ताल पर उतर गए जिसके चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट होती हुई नजर आई। नगर पालिका सफाई कर्मियों का कहना है कि ग्राम पंचायत से चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका बनने के बाद उन्हें 7 महीने का वेतन व 9 महीने से पीएफ का भुगतान नहीं किया गया। प्रशासन जल्द ही समस्या का समाधान करें ।